फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर में अभी तक नहीं बने बस क्यू शेल्टर

Tue, 23 Sep 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर डिपो पर खड़ी सिटी बस। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के लोगों के लिए सिटी बस सेवा तो पहले से ही शुरू हो गई, परंतु यात्रियों के लिए बस क्यू शेल्टर कब बनेंगे पता नहीं। ऐसे में यात्रियों को धूप में या इधर-उधर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है।
बस क्यू शेल्टर के लिए रोडवेज की तरफ से सिटी बस शुरू होने पर सर्वे जरूर किया जा चुका है, पर इसके आगे कार्रवाई नहीं बढ़ी। मौजूदा समय में सिटी बस के मुख्य दो रूट हैं, जिनमें एक जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड और दूसरा जगाधरी बस स्टैंड से छछरौली बस स्टैंड का रूट है। दोनों रूटों के ठहराव स्थलों पर बस क्यू शेल्टर नहीं बन पाए हैं, जिसका खामियाजा बस के यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री संतोष कुमार, अशोक शर्मा, प्रवीन ने बताया कि बस के सफर से पहले उसका ठहराव स्थलों पर इंतजार करते हैं, जहां बस क्यू शेल्टर नहीं हैं। ऐसे में सर्दी, गर्मी व बरसात सहित मौसम में दिक्कतों से दो चार होते हैं।
रोजाना सफर करने वाली शहर के राजेश व अभिषेक ने बताया कि सिटी बसें वातानुकूलित है, पर उनके ठहराव स्थलों पर तेज गर्मी झेलनी पड़ रही है। ठहराव स्थलों पर गर्मी में पसीने से तर होने के तुरंत बाद एसी बस में सफर के चलते बीमार भी पड़ सकते हैं, इसलिए परिवहन विभाग को सिटी बस के ठहराव स्थलों पर बस क्यू शेल्टर बनाने चाहिए।
विज्ञापन

बस क्यू शेल्टर विभाग की योजना का हिस्सा है। इसके लिए मुख्यालय को जानकारी दी गई है। जल्द ही इसमें बड़ा अपडेट मिल सकता है। -संजय रावल, जीएम रोडवेज, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें