फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नारनौल के लिए चली बस, मुजफ्फरनगर व शामली की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड से सुबह 9.30 बजे का समय, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नारनौल के लिए यमुनानगर से हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू कर दी गई है, वहीं पांच दिन में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर व शामली रूटों पर भी बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। इससे रूटों पर आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।
डिपो पर बसों की संख्या बढ़कर 180 होने से कई रूटों पर बस सेवा शुरू करने सहित चालू रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। यमुनानगर से नारनौल वाया अंबाला सिटी रूट पर कई वर्ष पूर्व यमुनानगर डिपो से रोडवेज बस सेवा थी, जिसे बंद कर दिया गया था। इस पर दोबारा बस सेवा बहाल करने के लिए रोडवेज अफसरों ने कुछ समय पहले परमिट मांगे थे। परमिट मिलने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी होने पर रूट पर डिपो की बस चला दी गई है। यमुनानगर बस स्टैंड से रूट पर बस की रवानगी का समय सुबह 9.30 बजे का रखा गया है। बस सेवा शुरू होने से यमुनानगर से नारनौल आने-जाने के लिए लोगों को बसें बदलने की दिक्कत से छुटकारा मिला है। क्योंकि इससे पहले वह अलग-अलग डिपो की बसें बदल कर आते-जाते थे।
विज्ञापन


पांच दिन में चलेगी मुजफ्फरनगर व शामली की बसें
नारनौल के बाद डिपो की बसों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर व शामली के लिए चलाने की तैयारी है। अफसरों की मानें तो इसके लिए औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। आगामी सोमवार से दोनों रूटों पर बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि अभी उत्तर प्रदेश में सिर्फ सहारनपुर के लिए डिपो की बस सेवा है। हालांकि पहले मेरठ व शामली के लिए भी बस सेवा थी, पर उसे बंद कर दिया गया था। जबकि अब मेरठ के बजाय मुजफ्फरनगर व शामली रूटों पर बस सेवा शुरू होने जा रही है। इससे उत्तर प्रदेश में डिपो की बसों के तीन रूट हो जाएंगे, जिससे सहारनपुर, मेरठ, शामली सहित जिले से यूपी आना-जाना आसान होगा।
विज्ञापन

-
वर्जन-
नारनौल के लिए यमुनानगर से वाया अंबाला बस सेवा शुरू कर दी गई है। कुछ दिन में मुजफ्फरनगर व शामली रूटों पर भी बस सेवा शुरू कर रहे हैं। प्रयास है कि मांग वाले सभी रूटों पर बस सेवा शुरू की जाए। साथ ही पुराने चल रहे रूटों पर मांग बढ़ने पर फेरे बढ़ाए जाते हैं। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें