यमुनानगर। जगाधरी के विशाल नगर में बुलेट सवार महिला के हाथों से पर्स छीनकर भाग गया। पर्स में फोन, दो एटीएम कार्ड, वोटर व आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। शिकायत पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में विजय कॉलोनी की अंग्रेजो देवी ने बताया कि वह विशाल नगर काम के सिलसिले में आई थी, जहां एक बुलेट सवार व्यक्ति उससे हाथ से पर्स झपट कर भागने लगा। शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हुए, पर तब तक बाइक सवार आरोपी भाग गया। संवाद