अगले साल में आशियाना बनाना और महंगा होने वाला है, क्योंकि सेक्टरों से लेकर अधिकांश शहरी कॉलोनियों से गांवों तक में जमीनों के रिहायशी कलेक्टर रेट वर्ष-2024 में बढ़ाने की तैयारी है। ऐसा जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2024 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट के ड्राफ्ट में संकेत हैं। इसमें अधिकांश क्षेत्रों में रिहायशी कलेक्टर रेट 10 से 30 फीसद तक बढ़े दर्शाए हैं वहीं, कई जगह रेट 30 से भी अधिक 43.64 फीसद तक बढ़ाने प्रस्तावित हैं। इस बीच कुछ कॉलोनियों व गांवों में रेट में कोई फेरबदल न करते हुए अगले साल भी ज्यों के त्यों (मौजूदा) रेट लागू करने की योजना है। बता दें कि सबसे अधिक रिहायशी कलेक्टर रेट अमादलपुर में बढ़ने के आसार है, जहां प्रस्तावित ड्राफ्ट में मौजूदा रिहायशी कलेक्टर रेट 2750 से बढ़ाकर 3950 रुपये प्रति वर्ग गज (43.64 फीसद वृद्धि) दर्शाया हैं। ऐसे ही सेक्टर-17 हाउसिंग बोर्ड में रेट 15400 से 20790 (35 फीसद वृद्धि) व सेक्टर-15 व 18 हाउसिंग बोर्ड में रेट 11550 से 15000 (29.87 फीसद वृद्धि), सेक्टर-15 में रेट 19800 से 24500 (23.74 फीसद वृद्धि), सेक्टर-17 में रेट 30800 से 38500 (25 फीसद वृद्धि), सेक्टर-17 पार्ट-2 में रेट 15400 से 19500 (26.62 फीसद वृद्धि), सेक्टर-18 पार्ट-1 में रेट 24200 से 32670 (32 फीसद वृद्धि), सेक्टर-18 पार्ट-2 में रेट 17050 से 22000 (29.03), सेक्टर-22 में रेट 14355 से 15700 (9.37 फीसद वृद्धि), सेक्टर-24 में रेट 14355 से 15700 (9.37 फीसद वृद्धि) प्रति वर्ग गज करने प्रस्तावित हैं। ऐसे ही शहर के पॉश इलाकों में मॉडल टाउन के रेट 44500 से 48950 (10 फीसद वृद्धि), प्रोफेसर कॉलोनी के रेट 20350 से 249000 (22.36 फीसद वृद्धि) प्रति वर्ग गज करने का प्रस्ताव है।
पहले ही निर्माण सामग्री व अन्य खर्च महंगे होने से आशियाना बनाना लोगों को महंगा है। उस पर जमीनों के रिहायशी कलेक्टर रेट बढ़ने से जमीन खरीदनी और महंगी होगी। साथ ही स्टांप ड्यूटी व अन्य खर्च भी बढ़ेंगे। मान लीजिए जमीन का मौजूदा कलेक्टर रेट प्रति वर्ग गज पांच हजार रुपये है। इस रेट पर कोई 100 वर्ग गज प्लॉट खरीदेगा तो उसकी कुल कीमत पांच लाख रुपये होगी, जिस पर सात प्रतिशत के हिसाब से 35 हजार रुपए स्टांप ड्यूटी पड़ेगी। अगर इसी जमीन का कलेक्टर रेट 10 फीसदी बढ़कर 5500 रुपये हो जाता है तो इस रेट पर 100 गज प्लॉट खरीदने पर कुल कीमत साढ़े पांच लाख रुपये होगी और उस पर सात प्रतिशत के हिसाब से 38 हजार 500 रुपये स्टांप ड्यूटी देनी पड़ेगी।
कॉलोनी - मौजूदा - वर्ष-2024 - वृद्धि (फीसद में)
अशोक विहार - 7700 - 9700 - 25.97
भूरिया कॉलोनी - 7700 - 9400 - 22.08
बूटर विहार - 7700 - 9600 - 24.68
गीता कॉलोनी - 7700 - 9600 - 24.68
गोल्डनपुरी - 10450 - 11495 - 10
मायापुरी - 6600 - 7800 - 18.18
राजीव गार्डन - 7700 - 9700 - 25.97
सुंदर विहार - 8800 - 10450 - 18.75
कांसापुर - 4400 - 5500 - 25
लक्ष्मी नगर - 7700 - 9500 - 23.38
विकास नगर - 10450 - 11400 - 9.09
शिवपुरी - 10450 - 11400 - 9.09
पुराना हमीदा - 6600 - 8300 - 25.76
बिशनदास कॉलोनी- 8250 - 9050 - 9.7
जैन इवेन्यू - 14300 - 14500 - 22.38
दुर्गा गार्डन - 11000 - 13000 - 18.18
सावनपुरी - 12650 - 15400 - 21.74
शांति कॉलोनी - 7700 - 9432 - 22.5
महावीर कॉलोनी - 8800 - 9650 - 9.85
वासदेव कॉलोनी - 7150 - 9000 - 25.87
अमर विहार - 7700 - 9500 - 23.38
बैंक कॉलोनी - 9900 - 10500 - 6.06
गधौली - 7700 - 8250 - 7.14
ज्योति कॉलोनी - 11000 - 12100 - 10
ग्रीन विहार - 7700 - 8470 - 10
जिमखाना कॉलोनी - 20350 - 24900 - 22.36
हनुमान कॉलोनी - 7700 - 9000 - 16.88
कैलाश नगर - 6600 - 7260 - 10
सुंदर नगर - 10450 - 13500 - 29.19
विपिन कॉलोनी - 7700 - 8470 - 10
विष्णु गार्डन - 18700 - 22500 - 20.32
गोल्डनपुरी - 10450 - 11500 - 10.05
जवाहर नगर - 7700 - 9700 - 25.97
केसर नगर - 7700 - 9500 - 23.38
परशुराम कॉलोनी- 10450 - 11000 - 5.26
रूपनगर एक्सटेंशन- 7700 - 9400 - 22.08
सुंदरनगर - 10450 - 13500 - 29.19
उषा कॉलोनी - 8800 - 11000 - 25
वीरनगर - 10450 - 12100 - 15.79
विजयनगर - 8800 - 11100 - 26.14
(रेट प्रति वर्ग गज में दिए गए हैं।)