जठलाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाचरौन में आयोजित राष्ट्रीय तकनीकी दिवस कार्यक्रम में ग्लोबल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी नाचरौन के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में बीटेक की छात्रा संध्या, कशिश, रिया, दीक्षा और दीक्षा रानी की टीम ने प्रथम स्थान, बीसीए की शिखा, परिजा, भावना, कशिश और संजना की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में बीसीए से तनु ने प्रथम और मिष्ठी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी में बीबीए की नैंसी, मोनी तथा बीटेक से मामून रजा और मोहम्मद सजर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद