रादौर। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप दहिया के नेतृत्व में प्रदेशभर में चलाई जा रही भाईचारा यात्रा मंगलवार को शाम पर बजे जाट नगर रादौर पहुंचेगी। यह जानकारी देते हुए समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश पाल बंचल ने बताया कि शहर के जाट नगर में उनके निवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप दहिया लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप दहिया, प्रदेश अध्यक्ष गंगा राम श्योराण, युवा प्रदेश अध्यक्ष आशीष फौजदार, प्रदेश महासचिव व उत्तर हरियाणा के प्रभारी बलदेव सिंह राठी, जिला कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष प्रीतपाल गगैन भी शामिल होंगे। संवाद