फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाई ने बहन के मकान पर लगाया अपना ताला

Tue, 23 Jul 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के चोपड़ा गार्डन में एक व्यक्ति ने अपनी बहन के मकान पर ताला लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया। उस समय आरोपी की बहन अपने बेटों की शादी करने के लिए गुरुग्राम गई थी। कई दिन बाद जब महिला लौटी तो मकान पर दूसरा ताला लगा मिला। अंदर गमले व सामान टूटा मिला।
चोपड़ा गार्डन निवासी रूबिंद्र कौर ने अपने भाई न्यू प्रोफेसर कॉलोनी निवासी गुरजीत सिंह पर उसकी प्रॉपर्टी पर नाजायज कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने घर के गेट पर प्रॉपर्टी विवाद का बोर्ड भी लगा दिया। महिला ने शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुबिंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति मनदीप सिंह का कुछ साल पहले निधन हो गया था। साल 2008 में उसने व उसके पति मनदीप सिंह ने अपने पैसों से चोपड़ा गार्डन में मकान खरीदा था। वे दोनों यहां अपने बेटों के साथ रहते है। पति की मौत के बाद वह अपने बेटों के साथ मकान पर रहती है। कुछ दिन पहले उसके दोनों बेटों की शादी गुरूग्राम में हुई थी। वह शादी में व्यस्त थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान उसके भाई गुरजीत सिंह उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से ताले तोड़कर उसके घर में घुस गया। आरोपी ने उसकी नाम प्लेट भी तोड़ दी। घर के बाहर प्रॉपर्टी डिस्टीब्यूट का बोर्ड भी लगा दिया। घर के आंगन में रखे गमले व अन्य सामान तोड़ दिया। जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। जब वह मकान पर लौटी तो उसका ताला टूटा हुआ था और उसके भाई ने अपना ताला मकान पर लगाया हुआ था। आरोप है कि उसके भाई ने मकान पर कब्जा करने को लेकर उससे पहले भी झगड़ा किया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें