फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से जीजा-साला घायल

Thu, 24 Oct 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। पहाड़ीपुर मार्ग पर स्थित नयारा पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार तेवर गांव निवासी अयूब खान को टक्कर मार दी। साथ ही उसके जीजा काे भी मामूली चोट आई। हादसे में घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अयूब खान को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अयूब खान ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब के डेराबस्सी में गाड़ी चलाता है। 20 अक्तूबर को डेराबस्सी से अपना काम निपटाने के बाद वह अपने जीजा मेहंदी हसन के साथ बाइक पर गांव तेवर जा रहे थे। जब वह दोनों रात को नयारा पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे पहुंचे तो एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गए। जबकि उसके जीजा मेहंदी हसन को मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें