यमुनानगर। थाना प्रतापनगर क्षेत्र की महिला से घर में घुसकर उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना महिला पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में प्रतापनगर क्षेत्र की महिला ने बताया कि 12 सितंबर की शाम वह घर पर अकेली थी। पति काम से बाहर गए थे। तभी जेठ अमित दरवाजा खोलकर घर में घुस गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। जेठ की इस हरकत का विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। संवाद