फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोइंग प्रतियोगिता में भाई-बहन ने जीता स्वर्ण

Wed, 17 Jul 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलासपुर। गांव शाहपुर 302 के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह का पौत्र परमिंद्र सिंह व पौत्री अविनाश कौर ने मोगा में हुई सातवीं राष्ट्रीय राेइंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। दोनों ने माता पिता, गांव के साथ जिले का नाम देश भर में चमकाया है।
दोनों भाई बहनों के गोल्ड जीतने की खबर मिलते ही उनके घर बधाई देने वालाें का तांता लग गया। परिमंद्र सिंह व अविनाश कौर 10 व 11 अगस्त को मलेशिया में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियाेगिता में भाग लेंगे। परमिंद्र सिंह के दादा अमरीक सिंह ने बताया कि चैपियनशिप में परमिंद्र सिंह ने डबल स्कल व अविनाश कौर ने सिंगल स्कल में गोल्ड जीता है। इसके बाद दोनों अगले महीने मलेशिया में होने वाली प्रतियोगिता में जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों चाइना में हुई 19वीं एशियन गेम्स में परिमंद्र सिंह क्वाड्रल स्कल में अपनी टीम के साथ कांस्य पदक जीता था। दादा अमरीक सिंह बताया कि परिमंद्र ने पिता व कोच अर्जुन अवार्ड इंद्रपाल सिंह के मार्ग दर्शन में यह मुकाम हासिल किया है। अभी परमिंद्र सिंह नेवी में जेसीओ के पद पर कार्यरत है। पिता इंद्रपाल सिंह रोइंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

डबल स्कल में परमिंद्र सिंह के साथ पंजाब के मानसा के सतनाम सिंह साथ रहे। परिमंद्र सिंह की बचपन से ही खेलों में रूचि रही है। इससे पहले परमिंद्र सिंह ने दो साल पहले एशिया चैंपियनशिप के सिंगल स्कल में सिल्वर मेडल, नेशनल प्रतियोगिता के डबल स्कल में गोल्ड मेडल, नेशनल में सात गोल्ड मेडल, रोइंग अर्गोमीटर में एशिया व नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर व ब्राउन मेडल प्राप्त किए हैं। चाचा सर्बजीत सिंह ने बताया कि एक बार पिता इंद्रपाल के साथ रोइंग में भाग लिया, तो परमिंद्र की रूचि बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें