फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दंपती से धोखाधड़ी के आरोप में भाई-बहन नामजद

Sun, 15 Sep 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कनाडा भेजने के नाम पर दंपती से आठ लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप प्रह्लादपुरी कॉलोनी निवासी आरती संधू व उसके भाई योगेश संधू पर लगा है। आरोपियों ने दंपती से रुपये लेकर उन्हें वीजा नहीं दिया। वीजा न लगने पर जब दंपती ने रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया और उन्हें धमकी दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी भाई-बहन पर धोखाधड़ी व इम्मीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जैन एवेन्यू काॅलोनी निवासी रोहित ने बताया कि वह अपनी पत्नी शिवानी के साथ कनाडा जाना चाहता था। उन्हें पता लगा कि प्रह्लादपुरी कॉलोनी निवासी आरती संधू व उसका भाई योगेश लोगों को विदेश भेजने का काम करते है। इस लिए उन्होंने आरोपी आरती व उसके भाई योगेश से बात की। दोनों आरोपियों ने उन्हें कनाडा भेजने के लिए दस लाख रुपये का खर्च बताया। आधे रुपये वीजा लगने से पहले और आधे बाद में देने की बात तय हुई।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनसे दस्तावेज और अलग-अलग कर पांच लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह एक माह में वीजा लगवा देंगे। कुछ दिन बाद आरोपियों ने कहा कि ऑफर लेटर आ गया है। इसके लिए आरोपियों ने तीन लाख रुपये और ले लिए। इस तरह से काफी दिन बीत गए लेकिन आरोपियों ने वीजा नहीं दिया। आरोपियों ने गारंटी के तौर पर जो चेक दिए हुए थे।
विज्ञापन

जब वह बैंक में लगाए तो वह बाउंस हो गए। जब उन्होंने आरोपियों से बात की तो उन्होंने उन्हें झूठे केस में फसाने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। सेक्टर 17 थाना प्रभारी जसमेर का कहना है कि दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें