फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से भाई-बहन घायल

Mon, 02 Mar 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव रादौरी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। करनाल के इंद्री के गांव लबकरी निवासी फकीर चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी की दोपहर को वह अपनी बहन संतोष देवी को उसके ससुराल गांव दौलतपुर छोड़ने जा रहा था। गांव रादौरी के पास सामने से एक कार चालक ने कार को तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मारी दी। इससे वह व उसकी बहन घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें