फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में आढ़ती की मौत, दूसरा घायल

Thu, 13 Apr 2023 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। गांव गनौला के पास दो बाइकों की भिडंत में अनाज मंडी के आढ़ती की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक चालक भी घायल हो गया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिलासपुर निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भतीजे नवीन कुमार की अनाज मंडी छछरौली में न्यू बाला सुंदरी के नाम से आढ़त है। वह अपने भतीजे की दुकान पर फसल की पेमेंट के पैसे लेने के लिए गया था। पेमेंट लेने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे वह दोनों अपनी-अपनी बाइक पर घर के लिए चल दिए।
जब उसका भतीजा नवीन बाइक पर गांव गनौला के पास पहुुंचा तो सामने से तेज गति से बाइक लेकर आ रहे गांव किशनपुरा माजरा निवासी संदीप ने अपनी बाइक से नवीन की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने लोगों की सहायता से दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

वहां चिकित्सकों ने उसके भतीजे नवीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल संदीप का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें