रादौर रोड पर चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर उसमें से हजारों रुपये वा सामान चोरी कर लिया। थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में कैंप की सनातन धर्मशाला के नजदीक रहने वाले नवीन कुमार ने बताया कि रादौर रोड पर निर्मल अस्पताल के सामने उसकी गोबिंद करियाना स्टोर के नाम से दुकान है। 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके वह घर चला गया था। 19 अगस्त की सुबह चार बजे उसके पास फोन आया कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर से गल्ले में करीब 45 हजार रुपये व 30 से 35 हजार रुपये का सामान चोरी था। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।