फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़ 42 हजार समेत तीन लाख के गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर 42 हजार की नकदी और करीब तीन लाख के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय मकान मालिक बाजार व परिजन चंडीगढ़ समारोह में गए हुए थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधी नगर कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 24 अक्तूबर को वह घर पर अकेला था, जबकि उसके परिवार के सदस्य चंडीगढ़ समारोह में गए थे। इस दौरान दोपहर करीब दो बजे वह घर को ताला लगाकर बाजार गया था। जब वह घर आया तो ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। लॉकर से एक सोने का सेट, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक ओम सोने का, एक सोने का टीका, सोने की एक जोड़ी बालियां, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी का सिक्का, सोने की दो हाथों की चूड़ियां, दो सोने की अंगूठियां व 42 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। शिकायत पर पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उधर, जगाधरी के सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के बाहर लगे सबमर्सिबल की मोटर व 150 फुट बिजली तार चोरी हो गई। पुलिस ने ब्रांच मैनेजर अरविंद कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें