फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों के जीवन में खुशियां लाएं लोग : संत गुरदीप

Sat, 07 Nov 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
संत गुरदीप गिरी को सम्मानित करते संत निर्मल दास जी महाराज व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। डेरा बाबा लालदास कपालमोचन में शुक्रवार को डेरे के पूर्व महंत ब्रह्मलीन संत रामदयाल जी महाराज की 11वीं बरसी के उपलक्ष्य में समागम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पंजाब के पठानकोट स्थित जगत गिरी आश्रम के गद्दीनशीन संत गुरदीप गिरी ने कहा कि मनुष्य का जन्म दूसरों के जीवन में भी खुशियां और सकारात्मकता लाने के लिए हुआ है।
अध्यक्षता डेरे के वर्तमान महंत संत निर्मलदास जी महाराज ने की। संत गुरदीप गिरी ने कहा कि आज इन्सान भौतिक रूप से तरक्की कर रहा है, लेकिन मानवीय मूल्यों, आपसी प्रेम, सद्भाव और इन्सानियत से दूर होता जा रहा है। समाज में बढ़ते तनाव और समस्याओं का एक बड़ा कारण भी यही है। जरूरत इस बात की है कि प्रत्येक व्यक्ति सबसे पहले अपने भीतर इन्सानियत को जीवित करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने व्यवहार में प्रेम, दया, करुणा, सहनशीलता और परोपकार को स्थान दे तो समाज की तस्वीर बदल सकती है। इन्सान मात्र इन्सान बन जाए, एक-दूसरे के सुख-दुख को समझे और बिना किसी भेदभाव के सभी के साथ मानवीय व्यवहार करे तो सामाजिक वातावरण अपने आप सुंदर और सौहार्दपूर्ण बन सकता है।
उन्होंने बताया कि कि समाज में अशांति और आपसी वैमनस्य का एक प्रमुख कारण मनुष्य का अहंकार है। अहंकार व्यक्ति को दूसरों से श्रेष्ठ समझने की गलतफहमी में डाल देता है। इससे रिश्तों में दूरियां बढ़ती हैं और आपसी प्रेम कम होने लगता है। मनुष्य को अहंकार का त्याग कर विनम्रता और सेवा भाव अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

दूसरों का सम्मान करना सीखने से ही जीवन में वास्तविक बदलाव की शुरुआत होती है। समागम में ब्रह्मलीन संत रामदयाल के को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संत फकीरदास, संत ज्ञाननाथ, संत जैनदास, संत रामसिंह, संत सोमदास, संत मेघदास और संत सतपाल दास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें