फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेज धूप से दिन में बढ़ा तापमान, शाम को बढ़ रही ठंड

Sat, 29 Nov 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सुबह के समय छाई हल्की धुंध के बीच गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार को पूरी तरह बदला नजर आया। एक दिन पहले तक क्या तो सुबह-शाम के अलावा दिन में भी ठंड हो रही थी। वहीं शुक्रवार को दिन में चटक धूप निकलने से मौसम काफी गर्म हो गया। धूप ऐसी थी कि बाहर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। वहीं शाम ढलते ही बादलों की मौजूदगी से ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में सुबह के समय आसमान में हल्के बादल उमड़ आए थे। इसके बाद मौसम साफ होता चला गया और तेज धूप निकडी रही। शाम चार बजे के बाद अचानक बादल उमड़ आए और ठंड का असर बढ़ गया। तापमान में आया यह उछाल फिलहाल अस्थायी मानी जा रही है और आने वाले दिनों में मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। धूप के कारण दिन में सड़कों पर सामान्य से अधिक हलचल रही, वहीं शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लिया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप खिलने की उम्मीद है। बदलते मौसम के बीच चिकित्सक भी लोगों से एहतियात बरतने और अचानक तापमान परिवर्तन से बचने की सलाह दे रहे हैं।
हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार
इस बीच, शहर की वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया है। वीरवार को जहां एक्यूआई 228 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के स्तर पर था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 171 माइक्रोग्राम पर पहुंच गया। वायु गुणवत्ता में यह गिरावट राहत भरी मानी जा रही है। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार हवा में नमी बढ़ने और दिन भर चली हल्की हवाओं की वजह से प्रदूषक कणों का स्तर कम हुआ है। हालांकि, एक्यूआई अभी भी मध्यम श्रेणी में है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें