फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीमावर्ती क्षेत्रों में तड़के धुंध के बाद खिली धूप

Wed, 30 Sep 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में मंगलवार को सुबह के समय छाई धुंध। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में मंगलवार को तड़के धुंध पड़ी। इसके बाद धूप निकलने से अधिकतम तापमान में करीब 5.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को बढ़कर 30.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
हालांकि तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत रही। वहीं शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ठंडा रहा। इससे मौसम में सुबह और शाम को हल्की ठंडक बनी रही। मंगलवार को न्यूनतम तापमान करीब 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ करीब दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

हवा चलने से दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर में धूप तेज रही, परंतु तापमान सामान्य रहने के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस नहीं हुआ। मौसम खुलने का असर शाम के समय बाजारों और शहर की सड़कों पर भी दिखाई दिया। मंगलवार को लोग सामान्य रूप से बाजार में नजर आए।
मौसम में सुधार से दैनिक गतिविधियां भी सामान्य हुईं। दिनभर मौसम सुहावना बनने रहने का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान शहर की सड़कों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की उपस्थिति काफी रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि इस सप्ताह मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आसमान साफ रहने और धूप निकलने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी लेकिन यह सामान्य स्तर पर ही रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके चलते तापमान में कमी आने और सुबह-शाम ठंडक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें