फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों के ताले तोड़ 41 हजार की नकदी समेत लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने शंभू कॉलोनी, दुर्गा गार्डन व आजाद नगर में तीन घरों के ताले तोड़ 41 हजार की नकदी व बाइक समेत लाखों के गहने व सामान चोरी कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शंभू कॉलोनी निवासी समंतरा ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात को वह अपने घर को ताला लगाकर अपने बेटे के घर पर आ गई थी। सुबह जब वह घर गई तो उसने देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे का भी ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखे संदूक का ताला टूटा पड़ा था। जांच करने पर संदूक के अंदर से 18 हजार रुपये की नकदी, चार चांदी के सिक्के व कमरे में लगी एलसीडी गायब थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, दुर्गा गार्डन निवासी अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को उसके घर में बिजली नहीं थी। बिजली न होने की वजह से वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ छोटे भाई सुनील के घर सेक्टर 18 में सोने चला गया था। जाने से पहले वह घर को ताला लगाकर गए थे। सुबह जब वे आए तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर के अंदर से 10 चांदी के सिक्के, चांदी की पाजेब, चुटकी, चांदी की लक्ष्मी, गणेश की मूर्ति, एक घड़ी व करीब 23 हजार की नकदी गायब थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, आजाद नगर निवासी सुभाष कुमार ने बताया कि देर शाम उसने काम से लौटने के बाद अपनी बाइक को घर के अंदर खड़ा किया था। सुबह छह बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर से उसकी बाइक गायब थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
बाइक पर रखा लैपटॉप चोरी
बूड़िया। छछरौली निवासी अरविंद गोयल ने बूड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को वह अपने काम से यमुनानगर बाजार गया था। वहां से लौटते समय वह दादूपुर हैड के पार्क में गया। इस दौरान उसने बाइक को पार्क के बाहर खड़ा कर दिया। जिस पर उसने अपने लैपटॉप का बैग भी टांग दिया। जब वह पार्क से बाहर आया तो बाइक पर रखा उसका लैपटॉप का बैग गायब था। उसने देखा कि एक बाइक सवार उसका बैग चोरी कर फरार हो गया। उसने पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें