रेल कर्मी के घर के ताले तोड़ चोरों ने 40 हजार रुपये व सामान पर हाथ साफ किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के दौसा जिले के गांव रसीदपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ईएसएम 3 के पद पर कार्यरत है और पुराना हमीदा में रहता है। वह 27 मार्च को पैतृक आवास था। वह सोमवार की घर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। घर से 40 हजार रुपये व अन्य सामान गायब था। जांच अधिकारी परमवीर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद