फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरुद्वारा साहिब का ताला तोड़ गल्ले से चुराई दानराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियापुर निवासी हरबंस सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के श्री गुरुद्वारा साहिब का प्रबंधक है। सुबह करीब नौ बजे वह गुरुद्वारा साहिब का ताला लगाकर घर चला गया था। शाम करीब चार बजे जब वह गुरुद्वारा साहिब पहुंचा तो उसने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखे गल्ले का ताला भी टूटा हुआ था। जिसके अंदर से करीब पांच छह हजार रुपये दान राशि गायब थी। अपने स्तर पर उसने जांच की, लेकिन चोरों का पता नहीं चल पाया। बिलासपुर पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें