फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रश्नोत्तरी में ब्रह्मगुप्त टीम पहले स्थान पर

Fri, 13 Sep 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट से विद्यार्थियों की टीमों का चयन किया गया।
प्रश्नोत्तरी के लिए कुल पांच टीमों का चयन किया गया। हर टीम में पांच विद्यार्थी शामिल रहे। इस दौरान पहले स्थान पर ब्रह्मगुप्त टीम, दूसरे स्थान पर आर्यभट्ट टीम, तीसरे स्थान पर चरक टीम रही। विजेताओं व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय विजेता टीम जिला विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य डॉ. संजीव ने बताया कि प्रश्नोत्तरी कौशल प्रदर्शन करने और सीखने का एक उत्कृष्ट मंच है। विज्ञान विभाग की कन्वीनर डॉ. इंदु बाला ने विज्ञान शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रो. अशोक बंसल, प्रो. मीनू, डॉ. श्रुति भारद्वाज, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. कोमल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के बताए तरीके

राजकीय कॉलेेज के रोजगार प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित चार दिवसीय वर्कशॉप का वीरवार को समापन हो गया। वर्कशॉप में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के तरीके बताए गए। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने की। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना ही बहुत महत्वपूर्ण है। यदि विद्यार्थी सही समय पर सही लक्ष्य निर्धारित कर ले, तो वे जीवन में किसी भी उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य वक्ता महिंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड यमुनानगर से गुलशन ने विद्यार्थियों को बैंकिंग, एसएससी इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे जानकारी दी। इस दौरान डॉ. रुचिका, प्रो. सीमा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें