फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डाक कांवड़ लेकर पहुंचे मुक्केबाज नीरज गोयत

Wed, 12 Aug 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डाक कांवड़ लेकर पहुंचे नीरज गोयत व साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिद्वार से आदिबद्री तक निकाली जा रही कांवड़ यात्रा में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नीरज गोयत भी शामिल हुए। मंगलवार को वह डाक कांवड़ लेकर प्रतापनगर पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।
नीरज ने कहा कि भगवान शिव के प्रति उनकी गहरी आस्था है। कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा, अनुशासन और आत्मबल का प्रतीक है। भगवान शिव का आशीर्वाद जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति देता है। युवाओं को भी धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से जुड़कर अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सपरा ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति मनुष्य को धैर्य, साहस और सेवा की प्रेरणा देती है। कांवड़ यात्रा में देशभर से श्रद्धालु आस्था के साथ शामिल होते हैं। नीरज गोयत का डाक कांवड़ लेकर प्रतापनगर पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और प्रदेश में सुख-शांति व समृद्धि कायम हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें