फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रवेश उत्सव में छात्रों को दीं किताबें

Thu, 02 Apr 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बच्चों को पुरस्कृत करते हुए अनिल संधू व अमन संधू। स्कूल
विज्ञापन
साढौरा। सैदूपुर गांव की प्राथमिक पाठशाला में बुधवार को प्रवेश उत्सव व वार्षिक समारोह मनाया गया, जिसमें नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों को पुस्तकें व उपहार वितरित किए गए। साथ ही वार्षिक समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल संधू और सरपंच अमन संधू विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य शिक्षिका रजनी और शिक्षिका शीला देवी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाना, शत-प्रतिशत दाखिला सुनिश्चित करना और ड्रॉपआउट दर कम करना है। संवाद

बच्चों को पुरस्कृत करते हुए अनिल संधू व अमन संधू। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें