फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो दिन से लापता युवक का शव गांव के ही तालाब से बरामद

Mon, 28 Sep 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नीरज। फाइल फोटो 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव जुडा जट्टान में रविवार सुबह तालाब में युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 29 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है।
वह शुक्रवार दोपहर को घर से खेतों की ओर जाने की बात कहकर निकला था। शनिवार को उन्होंने थाना छप्पर में गुमशुदगी की सूचना दी थी। रविवार सुबह ग्रामीण ने तालाब में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि नीरज अविवाहित था और मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। शव मिलने की सूचना पर थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। वहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के अनुसार नीरज शुक्रवार दोपहर को किसी काम से खेतों की तरफ गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। छथाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है कि नीरज किन परिस्थितियों में तालाब तक पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन

चार बहनों का इकलौता भाई था नीरज
नीरज का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। नीरज चार बहनों का इकलौता भाई था और मजदूरी करता था। वह शुक्रवार दोपहर खेतों की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इससे बाद नहीं लौटा। वहीं रोती बिलखती बहनें कह रही थी कि अब वे किसे राखी बांधेंगी।

नीरज। फाइल फोटो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें