28वीं मिस्टर हरियाणा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में यमुनानगर के शेखर पोखरियाल ने मिस्टर हरियाणा के खिताब पर कब्जा किया है। ये प्रतियोगिता गुडगांव के दशहरा ग्राउंड में 5 मार्च को हुई थी। हरियाणा बॉडी बिल्डिंग एंव फिटनेस एसोसिएशन के सचिव हरबंस मुसाफिर ने बताया कि अब शेखर महाराष्ट्र केरोहा में होने वाली सीनियर मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा।
शेखर के प्रदर्शन से उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी शहर का नाम रोशन करेंगा। शेखर ने अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने कोच सरदार बलबीर सिंह व उन्हें दिया है।
दस साल पहले शुरू किया था अभ्यास:
मिस्टर हरियाणा शेखर पोखरियाल ने बताया कि दस वर्ष पहले बॉडी बिल्डिंग का अभ्यास शुरू किया था। वे हर रोज कम से कम आठ घंटे अभ्यास करता है। इसमें उनके पिता सतीश पोखरियाल का भी सहयोग है। शेखर ने बताया कि इससे पहले वह मिस्टर जूनियर इंडिया रह चुके हैं। उनका सपना है कि मिस्टर इंडिया व मिस्टर वल्र्ड बनना है। शेखर ने बताया कि भाई सतीश पोखरियाल को भी इस गेम की नॉलेज है और वह हरसंभव उनकी मदद करते हैं। जिसमें वह बताते हैं कि उन्हें कौन सी एक्सरसाइज किस समय करनी चाहिए। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह एक दिन भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा करेंगे।
बाक्स:
गोबिंद ने भी जीता : उधर, अंबाला के शाहजहांपुर में आयोजित जूनियर मिस्टर हरियाणा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में यमुनानगर के गोबिंद ने पहला और दीप धीमान ने दूसरा स्थान पर कब्जा किया है। हरियाणा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव काकू ने बताया कि यह प्रतियोगिता 6 मार्च को हुई थी।