फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन बार शंखनाद कर लगाए मां के जयकारे

Mon, 16 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित आरती में भाग लेते श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन और पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पंजाबी धर्मशाला में मासिक आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने तीन बार शंखनाद कर देवी मां के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम में मां जगत जननी जगदंबा और सतगुरु देव शक्तिपुत्र महाराज की दिव्य महाआरती श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि शिवरात्रि के दिन शिव की सच्ची आराधना सात्विकता और संयम में निहित है। उन्होंने कहा कि समाज में शिवरात्रि के नाम पर नशे को बढ़ावा देना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे समझने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष किताब सिंह ने कहा कि भगवान शिव शुद्ध सात्विकता और योग के प्रतीक हैं और नशा समाज व युवाओं के लिए हानिकारक है। किसान मोर्चा युवा अध्यक्ष विक्रम सैनी ने बताया कि संगठन पिछले 30 वर्षों से नशामुक्त, मांसाहार मुक्त और चरित्रवान समाज निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। इस अवसर पर बीरबल, सतीश, बलवंत, हरपाल राठी, सतप्रकाश, बलबीर, रीना, शीना, सोहन लाल, साहिल, नरेंद्र, हर्षित और राय सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें