फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 ने किया रक्तदान, 411 का स्वास्थ्य जांचा

Tue, 15 Mar 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
रक्तदान - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
गांव बंसतपुरा के गुरू रविदास आश्रम में आशाराम गोमतीदेवी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें डीसी डॉ. एसएस फुलिया मुख्य अतिथि रहे। रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान दिया। रक्तदान शिविर में जिला रैडक्रॉस सोसायटी की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। जबकि स्वास्थ्य शिविर में डॉ. विवेक तलवाड़, डॉ सिम्मी तलवाड़ व इंदू कपूर ने 411 से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां व चश्में वितरित किए। अपने संबोधन में डीसी ने कहा कि रक्तदान करके हम किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के अमूल्य जीवन को बचा सकते हैं।
विज्ञापन


इंसानी रक्त दुनिया के किसी भी कारखाने में नहीं बनता। इसलिए हमें रक्तदान करके मानवता की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. इंदू कपूर ने शिविर में रक्तदान कर रही लड़कियों की सराहना करते हुए कहा कि लड़कियों का यह रक्त लड़कों को भी दिया जाता है। जब रक्त लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं मानता तो हम लोग बेटा-बेटी के जन्म के समय भेदभाव क्यों करते हैं? उन्होंने कहा कि हमें बेटियों के जन्म पर भी बेटों के जन्म की तरह खुशी मनानी चाहिए। आरआरआई अस्पताल के डाक्टर तलवार ने मरीजों की आंखों की जांच की। इस मौके पर जिला रैडक्रास सचिव राजकुमार सूरा, डीपीआरओ अवतार सिंह, राजकुमार,जगमाल हडतान, नवजीवन कुमार, सुदेश कुमार, कमलेश शर्मा, सिम्मी चौधरी, बलवान सिंह, दीपा पुरी, राजबीर सिंह, नवजीवन कुमार दौलतपुर, डॉ प्रियंका, डॉ सचिन, डॉ निशा, रमन सचदेवा व जगमाल सिंह आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें