रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में 19 नवंबर को सुबह 10 बजे सेठ विजय कुमार के जन्मदिवस पर 29वें रक्तदान मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। कॉलेज के निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि हर वर्ष सेठ विजय कुमार के जन्मदिवस पर कॉलेज में रक्तदान मेले का आयोजन किया जाता है। रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता।