फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रास्ता रोका और पत्थर मारकर किया घायल

Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने बाइक पर जा रहे युवक का रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों की पहचान फतेहपुर निवासी डिंपल व अंकुश के तौर पर हुई है। पुलिस ने तेजली गांव के सलमान खान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सलमान खान ने बताया कि वह मधु काॅलोनी में काम से छुट्टी कर बाइक पर अपने घर लौट रहा था। तेजली खेल मैदान के पास वह भाई जाकिर से किसी विषय में बातचीत के लिए रुक गया। इसके बाद वह घर जाने के लिए चल दिया।
इसी दौरान बाइक सवार दो युवक रास्ते में खड़े दिखाई दिए और उन्होंने उसे रोक लिया। इसके बाद दोनों युवक उसके साथ गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट पर उतर आए। आरोपियों ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर मुंह पर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें