फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खंड प्रशासन ने भवानीपुर में तीन एकड़ भूमि कराया कब्जा मुक्त

Sat, 29 Jun 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भवानीपुर गांव में चार दशकों से अवैध तरीके से कब्जा की गई तीन एकड़ भूमि को ग्राम पंचायत द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया। इससे पहले सरपंच संजीव कुमार की ओर से खंड प्रशासन को गांव की तीन एकड़ भूमि कब्जा मुक्त कराने के लिए शिकायत दी गई थी। इस पर खंड प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में तीन एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ कार्तिक चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरपंच संजीव कुमार ने बताया कि भवानीपुर की लगभग तीन एकड़ भूमि गांव के पांच लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा की गई थी। कब्जाधारियों को ग्राम पंचायत द्वारा कई बार भूमि को खाली कराने के लिए सूचित किया गया पर कब्जाधारियों ने ग्राम पंचायत व खंड प्रशासन की बात को गंभीरता से नहीं लिया। इस पर कार्रवाई करते हुए खंड प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त काराया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की भूमि पर कोई भी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें