फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में आ रहीं दिक्कतों को दूर करने के लिए बीएलओ को दी ट्रैनिंग

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में बीएलओ को ट्रैनिंग देते अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा जरूरतमंदों के लिए आर्थिक व राशन देने के लिए कराए जा रहे सर्वें में बीएलओ को कुछ दिक्कतें आ रही है। इन दिक्कतों को दूर करने के लिए शुक्रवार को सभी बीएलओ को नगर निगम कार्यालय में ट्रैनिंग दी गई। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नगर निगम एक्सईएन प्रमोद कुमार व अन्य अधिकारियों ने बीएलओ को सर्वे के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों व मोबाइल एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनकी हर दिक्कत का समाधान किया गया। सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक व खाद्य सामग्री की सहायता जरूरतमंद तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन की ओर से कमेटियों का गठन किया गया है। इनमें से यूनिट लेवल कमेटी को डोर टू डोर सर्वे कर जरूरतमंदों की पहचान करने का काम सौंपा गया था। इनमें संबंधित बीएलओ, आंगनवाड़ी वर्कर व एनजीओ को शामिल किया गया था। संबंधित पार्षद की इस पर निगरानी तय की गई थी, लेकिन अब सर्वे में फार्म भरते समय बीएलओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिन्हें दूर करने के लिए सभी बीएलओ को ट्रैनिंग दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें