फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्लास्टिक की डिब्बी में ब्लास्ट, ग्रामीण लहूलुहान

Tue, 25 Apr 2023 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रादौर (यमुनानगर)। ब्लॉक रादौर के गांव टोपरा कलां में सोमवार को प्लास्टिक की डिब्बी में ब्लास्ट से एक ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं धमाके के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। विस्फोट के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसपी और डीएसपी पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। क्षेत्र को सील कर पुलिस टीमें मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।
जानकारी के अनुसार, टोपरा कलां गांव निवासी देवराज सैनी सोमवार की सुबह घर से बाहर निकला तो गली में एक प्लास्टिक की डिब्बी पड़ी हुई थी। जैसे ही देवराज ने उसे हाथ लगाया तो जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज गांव में दूर-दूर तक गई। गली के आसपास के लोग तुरंत उस ओर भागे। देखा तो देवराज सैनी धमाके के कारण जख्मी पड़ा था। घायल देवराज को इलाज के लिए यमुनानगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए अंबाला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पाते ही डीएसी राजीव, सीन ऑफ क्राइम की टीम के अलावा एसपी मोहित हांडा मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। यहां तक डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पता नहीं चल पाया की ये विस्फोटक पदार्थ क्या है। मौके से बरामद इस डिब्बी को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में पूरे दिन दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस की टीम दिनभर इस जांच में जुटी रही आखिर ये डिब्बी कहां से आई और इसमें ऐसा क्या विस्फोटक पदार्थ था जो इतना बड़ा धमाका हुआ है।
विज्ञापन


वर्जन
सूचना मिलती ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थी। डिब्बी में धमाका कैसे हुआ अभी जांच का विषय है। सैंपल ले लिए गए हैं जिन्हें लैब में भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही अब कुछ कहा जा सकता है।
-राजीव, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें