फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़कों की खस्ता हालत पर भाकियू ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। क्षेत्र की सड़कों की लंबे समय से मरम्मत तक न होने से इनकी हालत खस्ता हो चुकी है। लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद इनकी मरम्मत की सुध नहीं ली जा रही है। भाकियू हलका प्रधान सतपाल मानकपुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर रोष प्रकट किया गया। सतपाल मानकपुर ने कहा कि सरावां से पावनी व सरावीं जाने वाली सड़कों पर तो सड़क की बजाए गड्ढों की भरमार हो गई है। जिसके कारण यहां से आवाजाही में परेशानी होने के अलावा रोजाना हादसे हो रहे हैं। खंड प्रधान जनक पांडों व नंबरदार जसबीर सिंह ने कहा कि इस बारे में एसडीओ को कई बार अवगत करवाने के बावजूद सड़कों की हालत सुधारने का कोई प्रयास न किए जाने से किसानों में रोष है। अगर जल्दी ही इन सड़कों की मरम्मत न की गई तो भाकियू इसके विरोध में आंदोलन करेगी। इस दौरान बीर सिंह शामपुर, रणबीर सिंह, अनिल, राजेश व बलबीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें