फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बागी कांबोज के बड़े भाई के घर भाजपा का कार्यक्रम

Tue, 17 Sep 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के बड़े भाई मास्टर सतपाल कांबोज ने सोमवार को रादौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्याम सिंह राणा का कार्यक्रम आयोजित कर अपना समर्थन दिया। पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने पार्टी से बगावत कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है, वहीं दूसरी ओर उनके बड़े भाई मास्टर सतपाल कांबोज ने भाजपा प्रत्याशी श्याम सिंह राणा को समर्थन देना क्षेत्र में राजनीतिक मोड लेगा। पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा को समर्थन दिया जाना मास्टर सतपाल कांबोज व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के बीच कुछ ठीक न होने की ओर इशारा भी कर रहा है। मास्टर सतपाल कांबोज ने कहा कि भाजपा उनके रग-रग में बसी हुई है। पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज को भी उन्होंने ही भाजपा पार्टी में शामिल कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें