फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीसरे चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा का मेयर

Thu, 13 Mar 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के तीसरे चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा अपना मेयर बनाने में सफल रही। यहां भाजपा की सुमन बहमनी ने कांग्रेस की किरणा देवी को 73319 वोट से शिकस्त दी। इनमें सुमन को 126749 वोट मिले, वहीं किरणा के हिस्से 53430 वोट आए। तीसरे मोर्चे (इनेलो, बसपा व आप पदाधिकारियों) की समर्थित मधु 5671 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहीं। मेयर के चुनाव में 2350 लोगों ने नोटा बटन दबाया।
शहर की नई मुखिया बनते ही भाजपा की सुमन बहमनी ने रोड शो निकाल शहर के लोगों का आभार जताया। साथ ही शहर के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर के पुराने कामों को सिरे चढ़ाने सहित नए विकास कार्य कराएंगे। शहर को विकास व स्वच्छता में अव्वल बनाएंगे। निगम से जुड़ी सेवाएं सुगम तरीके से लोगों को उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

भाजपा की जीत की वजह ः मेयर के साथ 21 वार्डों में भाजपा की जीत में संगठन की एकता व मजबूत प्रत्याशी और उनका लोगों से जुड़ाव काम आया। भाजपा की टिकट पर मेयर व वार्डों से पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए कई दावेदार थे, जो टिकट बंटवारे के बाद भी संगठन से बागी नहीं हुए। कई दावेदार टिकट न मिलने के बाद भी भाजपा मेयर व वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के साथ प्रचार में नजर आए।
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी के रोड शो ने भी चुनाव में भाजपा के पक्ष में बनाया। रादौर से भाजपा विधायक एवं कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, यमुनानगर से तीसरी बार विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व जगाधरी से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री कंवरपाल, पूर्व मेयर मदन चौहान सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व अन्य ने भी पूरी ताकत झोंक दी। इसके अलावा सुमन का काफी शिक्षित होना व सरकारी स्कूल में लेक्चरर, प्रिंसिपल, बीईओ, डीईईओ व डीईओ रहने के साथ अच्छी छवि भी उन्हें जीत दिला गई। सुमन के पति सतपाल भी आयुष विभाग से निदेशक पद से सेवानिवृत्त हैं। कांग्रेस की फूट और इनेलो, बसपा, जेजेपी अन्य दलों काज्यादा सक्रिय न रहने से भाजपा के लिए राह आसान हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें