फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाजपा का रविवार को होगा सम्मेलन, मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर शहर की शिब्बूमल मक्खन लाल धर्मशाला में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। जिसमें सभी मोर्चों, मंडल व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। सम्मेलन को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपने कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पार्टी की अभिलाषा है कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने साथ पार्टी की विचारधारा को मानने वाले कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सम्मेलन में शामिल हों। शिक्षामंत्री कंवरपाल ने सम्मेलन को लेकर तीनों मंडलों व विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई। इस दौरान मंत्री ने सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया व इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी। लोगों को पार्टी व सरकार की नीतियों के बारे जागरूक करना होगा। इस दौरान प्रदेश सह प्रवक्ता संजय आहूजा, मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता शर्मा, मंडल महामंत्री प्रियांक शर्मा, सीमा गुलाटी, चेयरमैन बलविंद्र सिंह मुजाफत व पंकज मंगला सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें