फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की रैली में जगाधरी से जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता : कंवरपाल

Tue, 03 Nov 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पांच नवंबर को अंबाला में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के प्रतापनगर, जगाधरी शहरी, छछरौली और जगाधरी ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने रैली में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अमित शाह का अंबाला आगमन हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे।
बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, मंडल अध्यक्ष अमित देवधर, प्रियंक शर्मा, गौरव गोयल, कृष्ण खदरी, वाइस चेयरमैन ओमपाल, चेयरमैन विपुल गर्ग, कैलाश चंद शर्मा, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान, कपिल, मनीष गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें