संवाद न्यूज एजेेंसी
जगाधरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा भाजपा उपाध्यक्ष सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में करीब 50 लाख भाजपा के सदस्य बनाए जाने हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में संगठन को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है इसलिए सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएं, प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढाई सौ नए सदस्य अवश्य बनाने है और यह सदस्यता कार्य प्रारंभ हो चुका है।
पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि भाजपा के संगठन में विचारधारा का बड़ा महत्व है , कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी के संविधान और परंपरा पर भाजपा का संगठन चलता है। पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन की नींव है। भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश सहित पूरे देश में लगातार लोकप्रियता बढ़ रही है।
जनता को भाजपा पर अटूट विश्वास है। इस दौरान जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी,चेयरमैन रमेशचंद ठसका, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, प्रदेश आईटी प्रमुख आदित्य चावला,जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।