फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाजपा के पास 90 और कांग्रेस के पास 45 आवेदन पहुंचे

Fri, 06 Feb 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव के लिए मेयर व पार्षद पद पर आवेदन करने का वीरवार आखिरी दिन रहा। आखिरी दिन तक भाजपा के पास 90 और कांग्रेस के पास 45 आवेदन पहुंचे। अब इन आवेदनों पर राजनीतिक पार्टियों की बैठक में मोहर लगेगी। भाजपा की ओर से नगर निगम चुनाव के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने इन चुनाव के लिए कोई प्रभारी नहीं लगाया है, हालांकि आवेदन के लिए चयन समिति बनाई गई है। वहीं, अभी राज्य चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी साहिल कक्कड़ ने बताया कि भाजपा कार्यालय में 5 फरवरी शाम तक मेयर व पार्षदों के लिए 90 आवेदन पहुंच चुके थे। इन आवेदन पर अंतिम मुहर लगाने के लिए पार्टी की बैठक होगी और उसके बाद ही आवेदन करने वाले नामों की घोषणा की जाएगी। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला शहरी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि 5 फरवरी तक कुल 45 आवेदन आए। इनमें मेयर पद के लिए एक ही आवेदन आया है। कवरिंग उम्मीदवार के तौर भी एक आवेदन पहुंचा है। इन आवेदनों पर 6 फरवरी को चंडीगढ़ में पार्टी के उच्च पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन चुनाव के लिए बनाई गई चयन समिति करेगी। इस चयन समिति में प्रदेशाध्यक्ष, विपक्ष नेता, सांसद वरुण चौधरी, शहर विधायक निर्मल सिंह, तीनों कांग्रेस अध्यक्ष परविंद्र सिंह, दुष्यंत, पवन अग्रवाल व एआईसीसी सचिव चेतन चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें