फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हवालात में भाजपा नेता को बोतल में कराया पेशाब, एसआई लाइन हाजिर

Tue, 23 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना गांधी नगर के एसआई दलवीर के गलत व्यवहार की मिली शिकायत पर एसपी कमलदीप गोयल ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि एसआई दलवीर को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के एक मामले में किया गया है। आरोप है कि एसआई ने भाजपा नेता शौचालय न ले जाकर बोतल में पेशाब कराई थी।
जोगिंद्रनगर निवासी दिनेश उपाध्याय जगाधरी वर्कशॉप से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हैं। दिनेश के अनुसार एक युवक ने चार दिन पहले उन पर गलत टिप्पणी की और परेशान किया। मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने उन्हें और आरोपी युवक को थाने में बुलाया। पहले तो थाने में उनके बीच कहासुनी हुई और कुछ देर बाद दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी दोनों को पुलिस ने हवालात में रखा। उन्होंने पुलिस कर्मी से पेशाब करने के लिए शौचालय जाने का निवेदन किया, पर पुलिसकर्मी ने बोतल पकड़ा कर उसी में पेशाब करने के लिए कहा। दिनेश का आरोप है कि पेशाब से भरी बोतल उसे हवालात में ही रखने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन

अगले दिन दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद मामला में पुलिस के उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंची। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि गलत व्यवहार किए जाने की मिली शिकायत पर थाना गांधीनगर के एसआई दलवीर को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें