फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाजपा नेता ने गांवों में किया जनसंपर्क

Fri, 27 Mar 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में जनसंपर्क करते भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा। प्रवक्ता
विज्ञापन
रादौर। भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने रादौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक निस्वार्थ कर्मयोगी, महान चिंतक और भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता थे, जिनका ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन आज भी समाज और राजनीति के लिए मार्गदर्शक है। उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत करते हुए एक समावेशी विकास मॉडल दिया है इस दौरान चेयरमैन रुपींदर सिंह मल्ही, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पार्षद उज्जवल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष आदेश राणा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें