फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने सादगी पूर्ण मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा(यमुनानगर)बीजेपी ने कोरोना महामारी के संकट के बीच अपना स्थापना दिवस बेहद सादगी के साथ मनाया। साढौरा मंडल अध्यक्ष पवन सैनी ने सादगी पूर्ण तरीके से अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाया। उन्हें कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने सभी लोगों व कार्यकर्ताओं से पांच आग्रह किए है हम सभी को उसका पालन करना चाहिए पवन सैनी ने बताया कि उन्होंने व्हाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं के सामने प्रधानमंत्री जी द्वारा जो सुझाव रखे है उनका प्रचार किया जा रहा है । जिसमे पहला आग्रह है, गरीबों को राशन के लिए अविरत सेवा अभियान। दूसरा आग्रह है कि अपने साथ ही आप 5-7 अन्य लोगों के लिए फेस-कवर बनवाएं और उनका वितरण करें। तीसरा आग्रह है, धन्यवाद अभियान के लिए। पार्टी ने पांच अलग-अलग वर्ग बनाए हैं। पहला वर्ग- नर्सेस और डॉक्टर्स हों, दूसरा वर्ग- सफाई कर्मचारी, तीसरा वर्ग– पुलिसकर्मी, चौथा वर्ग- बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी, पांचवां वर्ग- आवश्यक सेवाओं में जुटे हुए सभी कर्मचारी। चौथा आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आरोग्य सेतु ऐप' की जानकारी दें और कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ये ऐप इंस्टॉल भी करवाएं। पांचवां आग्रह है कि पीएम-केयर्स फंड में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना है और 40 अन्य लोगों से भी इसमें सहयोग करने के लिए प्रेरित करना। मुझे पूर्ण विश्वास है कि साढौरा मंडल में सभी कार्यकर्ता इन आग्रह का पालन करंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें