फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के पक्ष में उतरी भाजपा

Tue, 07 Jan 2014 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने नायब तहसीलदार आनंद रावल के अपहरण के विरोध में फव्वारा चौक पर कांग्रेसी नेता का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने युवा नेता प्रो. विधु रावल की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


रावल ने कहा कि नायब तहसीलदार अपहरण कांड में कांग्रेस के एक बड़े नेता का हाथ है। सरकार को उन्हें तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए, लेकिन सरकार उसे बचाने में लगी है। नायब तहसीलदार के अपहरण को चार दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव के चलते पुलिस जांच ठीक नहीं की जा रही है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। सीबीआई जांच के बाद ही साफ होगा कि एक अधिकारी का अपहरण क्यों किया गया है। उन्होंने कांग्रेसी नेता को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा उपाध्यक्ष मदन चौहान और सचिन ने कहा कि पुलिस प्रशासन ढीली कार्यप्रणाली से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार अपहरण कांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर राजेश सपरा, बांके अरोड़ा, नितिन कपूर, आकाश कुमार, सुभाष गुर्जर, विनित, अलोक खदरी, सन्नी तेलीपुरा, ललित कांबोज, गगन, पुष्पेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, देवेंद्र ठाकुर, सुनील सैनी, राहुल, चंद्रदेव सैनी, संजु, इरफान हसन, राजबीर, सुरेश यादव और अनिल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें