फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवार ने बुजुर्ग से नकदी छीनी

Wed, 06 May 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। पीरभौली गांव निवासी तेजपाल को अज्ञात बाइक चालक ने लिफ्ट देकर दो हजार रुपये छीन लिए और मौके से भाग गया। थाना साढौरा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बाइक सवार की तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में तेजपाल के बेटे अनिल सैनी ने बताया कि उसके पिता मंगलवार सुबह आढ़ती के साथ हिसाब करके पैदल घर आ रहे थे। इसी दौरान एक्सिस बैंक के पास बाइक सवार ने गांव छोड़ने के लिए पिता को बाइक पर बैठा लिया। नौशहरा पहुंचने से पहले उसने बाइक गन्ने के खेत में घुसा दी और पिता उतार कर उनके साथ मारपीट कर थैले से नकदी निकालकर भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें