फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

Thu, 24 Oct 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई। आरोपी अकेला ही वारदात को अंजाम देता था। लूट के एक मामले में आरोपी को सात साल की सजा भी हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ के मुताबिक, एंटी व्हीकल थेफ्ट के इंचार्ज सुखविंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए यमुनानगर व कलानौर से होते हुए सहारनपुर जाएगा। सूचना पर तुरंत ही टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने एक आरोपी को काबू किया। जिसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि 21 अप्रैल 2024 को जिंदल पार्क थाना शहर यमुनानगर से बाइक चोरी की थी। युवक की पहचान गढ़ी गुजरान पुराना हमीदा निवासी फुरकान के रूप में हुई।
पुलिस को आरोपी की निशानदेही पर थर्मल प्लांट यमुनानगर के नजदीक किराये के कमरे से चार ओर चोरी की बाइक मिली। ये बाइक भी अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी के 16 मामले विचाराधीन हैं। एक साल पहले ही वह जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें