यमुनानगर। थाना छछरौली पुलिस की टीम ने बाइक चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रबंधक रोहतास ने बताया कि गांव कोर्ट मकारमपुर निवासी राजेश कुमार ने तहरीर दी थी कि 22 अगस्त को उनकी बाइक को लेदी से चोरी कर ली गई थी। इस तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसमें पुलिस टीम ने मुखबरी के आधार पर गांव लोप्यों निवासी सागर को गिरफ्तार किया।