साढौरा। बस अड्डे के पास रेस्टोरेंट के बाहर से ग्राहक की बाइक चोरी हो गई है। बाइक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत में हंगोली गांव के राकेश ने बताया कि वह 10 जून को रेस्टाेरेंट के बाहर बाइक खड़ी करके भोजन करने गया था। वापस आने पर बाइक गायब मिली। पुलिसस रेस्टोरेंट के अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करके बाइक चोर का सुराग लगाने में जुटी है। संवाद