रादौर। जठलाना में प्लाईवुड फैक्टरी के बाहर से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में जठलाना निवासी फिरोज खान ने बताया कि वह जगदंबा प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। 5 नवंबर को दोपहर एक बजे उसने अपनी बाइक फैक्टरी के बाहर खड़ी की थी। जब वह दोपहर तीन बजे फैक्टरी से बाहर आया तो उसने मौके से अपनी बाइक को गायब पाया। आसपास के क्षेत्र में तलाश करने पर बाइक का पता नहीं चला। संवाद