फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली मनाकर देहरादून लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दिवाली मनाने के बाद बाइक पर देहरादून लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। तभी पीछे से कार भी बाइक और सड़क पर पड़ी महिला से जा टकराई। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे 73 ए प्रतापनगर के पास हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी की भागीरथ कॉलोनी निवासी हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह देहरादून में बीसीए कोर्स कर रहा है और वहीं पर परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। 23 अक्तूबर को वह अपनी मां सुषमा और भाई जय के साथ देहरादून से अपने घर जगाधरी में दिवाली मनाने आया था। दिवाली मनाने के बाद मंगलवार सुबह वो और उसकी मां सुषमा रानी बाइक पर देहरादून वापस लौट रहे थे। वह बाइक चला रहा था, उसकी मां उसके पीछे बैठी हुई थी। करीब साढ़े नौ बजे जब जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे 73 ए पर प्रताप नगर के पास पहुंचे तो दूसरी साइड से तेज रफ्तार ट्रक आया। आरोपी चालक ने ट्रक को एकदम से उनकी तरफ मोड़ दिया, जिससे उनकी बाइक ट्रक से टकरा कई। टक्कर लगते ही वो और उसकी मां सड़क पर जा गिरे। तभी पीछे से तेज गति से एक कार भी उसकी बाइक और मां से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में प्रतापनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--------
एक्टिवा व मोपेड की टक्कर में दो घायल
जगाधरी। भगवानगढ़ निवासी पवन कुमार ने बताया कि दोपहर के समय वो और उनके गांव का ही सतीश कुमार एक्टिवा पर सवार होकर निजी काम से जगाधरी जा रहे थे। जब वे जगाधरी रोड से बूड़िया चौक की तरफ जा रहे थे तो सामने से तेज रफ्तार टीवीएस मोपेड पर सवार होकर अज्ञात व्यक्ति आया। आरोपी ने लापरवाही से मोपेड चलाते हुए उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों दोस्त सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मोपेड चालक फरार हो गया। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात मोपेड चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

--------
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की टूटी टांगे -
खारवन निवासी उपलक्ष्य ने बताया कि देर शाम वह अपने भाई नितेश के साथ बाइक पर भूखड़ी निवासी अपने दोस्त शिवम के घर गया था। वहां से वे तीनों बाइक पर सवार होकर वापस खारवन लौट रहे थे। जब वे भूखड़ी से खारवन मेन रोड पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से पिकअप आई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे तीनों बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक फरार हो गया। हादसे में तीनों दोस्तों की टांगों में फ्रैक्चर आ गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------
कार की टक्कर से चाचा-भतीजा घायल-
प्रतापनगर। गांव टिबड़ियो निवासी नसीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम वो और उसके चाचा का लड़का आशिक व उसका भतीजा साबिर दो बाइकों पर सवार होकर शॉपिंग करने के लिए प्रतापनगर आए थे। शॉपिंग करने के बाद वे तीनों बाइकों पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। उनके चचेरे भाई आशिक व भतीजा साबिर अलग बाइक पर थे, जबकि वो अपनी बाइक पर था। जब वे जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बॉम्बे पुर के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही कार ने उसके चचेरे भाई की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका चचेरा भाई व भतीजा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उसने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से आशिक की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। उसके भतीजे को अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें